First LOOK: टाइगर श्राफ की 'हीरोपंती 2'- धमाकेदार पोस्टर और रिलीज डेट के साथ हुई घोषणा
साल 2014 में आई एक्शन फिल्म 'हीरोपंती' से टाइगर श्राफ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले यह फिल्म हिट रही थी। अब फिल्म के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है। जी हां, साजिद नाडियाडवाला ने 'हीरोपंती 2' की घोषणा की है, साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली है।
कोई शक नहीं कि टाइगर फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊपर होने वाला है। साथ ही फिल्म की टैगलाइन है- 'The World Wants Him Dead'..

टाइगर की बाकी फिल्मों की तरह हीरोपंती 2 भी एक्शन और स्टंट से भरपूर होने वाली है। साजिद नाडियाडवाला भी इस फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं। हीरोपंती से उन्होंने टाइगर और कृति सैनन को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया था। और अब इसके साथ एक और फैंचाइजी उनके नाम हो गई है।
JUST IN: अजय देवगन ने की 'कैथी' रीमेक की घोषणा- धमाकेदार एक्शन फिल्म- जानें रिलीज डेट


Click it and Unblock the Notifications