JUST IN: अजय देवगन ने की 'कैथी' रीमेक की घोषणा- धमाकेदार एक्शन फिल्म- जानें रिलीज डेट
लंबे इंतजार के बाद, सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। यह सुपरहिट तमिल एक्शन फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म 12 फरवरी 2021 को रिलीज होगी। फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिलहाल निर्देशक और बाकी स्टारकास्ट का नाम सामने नहीं आया है।
अजय देवगन ने फिल्म की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा- Yes, I'm doing the Hindi remake of the Tamil film Kaithi. Releases on February 12, 2021.

जाहिर है अजय देवगन फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 2019 में रिलीज यह तमिल फिल्म एक्शन- थ्रिलर थी। जिसका निर्देशन लोकेश कनकराज ने किया है। फिल्म सुपरहिट रही थी। खास बात है कि इस फिल्म में कोई भी एक्ट्रेस नहीं है।
अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जहां 2020 में तान्हाजी के बाद सुपरस्टार की और दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं.. वहीं 2021 के डेट्स भी अजय देवगन लॉक करना शुरु कर दिया है।
यहां देंखे अजय देवगन के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया
स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की कहानी लिए अजय देवगन इस शानदार वॉर फिल्म के साथ आएंगे। फिल्म में अजय देवगन के साथ नोरा फतेही, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, राणा डग्गुबाती और एमी वर्क मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक दुधैया। फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।

मैदान
सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक हैं अमित शर्मा, जिन्होंने 2018 में बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ दिखेंगी प्रियमणि। फिल्म 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी।

RRR
बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बिग बजट फिल्म RRR में अजय देवगन और आलिया भट्ट फाइनल हैं। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।

चाणक्य
अजय देवगन ने नीरज पांडे के साथ चाणक्य का भी एलान किया है। अजय देवगन ने बताया कि फिल्म दो पार्ट में बनेगी क्योंकि चाणक्य के बारे में कहने को काफी कुछ है और उसे एक ही फिल्म में समाहित करना मुश्किल है।

लव रंजन की फिल्म
लव रंजन ने अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। हालांकि फिलहाल यह फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी बाहर नहीं आई है।

सिंघम 3
अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी ने सिंघम सीक्वल भी लाइन में रखा है। फिल्म में अजय देवगन ही होंगे। सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी सिंघम 3 पर काम शुरू कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











