रफ्ता-रफ्ता दिलीप-सायरा और करीब होते गये...
दिलीप साहब ने अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद दिया और कहा कि यह आप लोगों का प्यार ही है जिसकी वजह से मैं अस्पताल से घर लौट आया।
90 वर्षीय इस अभिनेता ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, "इंशाल्लाह, हम दोनों एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं, इसे समझते हुए सायरा और मैं एक-दूसरे के साथ दिन बिताएंगे। अब हम एक-दूजे के लिए पहले से ज्यादा मायने रखते हैं।"
इस साल अपने प्रशंसकों और मित्रों से मिलीं बधाइयों पर आभार जताते हुए उन्होंने लिखा, "प्रत्येक वर्ष हर किसी के द्वारा पत्र, फोन और इंटरनेट से दी जा रहीं बधाइयों से हमारी शादी खूबसूरत बन गई है।" "अल्लाह ने उनकी दानशीलता और परोपकार के साथ हमें आशीर्वाद दिया है। आपकी प्रार्थनाओं के लाख-लाख धन्यवाद।"
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने छह दशक के करियर में कई महत्वपूर्ण फिल्में दी हैं।'ज्वार भाटा', 'मेला', 'नया दौर', 'तराना', 'देवदास', 'गंगा जमुना', 'लीडर', 'मुगल-ए आजम', 'शक्ति', 'कर्मा', 'सौदागर' उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'किला' (1998) थी।
उन्होंने उम्र में उनसे 20 वर्ष छोटी सह-कलाकार सायरा बानो से वर्ष 1966 में शादी की थी। जिस समय सायरा से दिलीप कुमार ने शादी की थी तो फिल्मी पंडितों ने ऐलान किया था कि यह शादी असफल रहेगी। जिसको मुंहतोड़ जवाब दिया दोनों ने। दिलीप-सायरा आज बॉलीवुड के सबसे आकर्षक, लविंग और आदर्श कपल कहे जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












