खुलेगा राज... मधुबाला से यूसूफ ने शादी क्यों नहीं की?
इस किताब की लेखिका उदय तारा नायर हैं जो कि दिलीप की पारिवारिक और करीबी मित्र भी हैं। उन्होंने मीडिया को कहा कि "किताब लगभग पूरी हो चुकी है और हम इसे अक्टूबर में जारी करने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है।"
दो भागों में लिखी गई यह किताब दिलीप कुमार के नौ दशक लंबे फिल्मी करियर, सायरा बानो के साथ उनके प्रेम संबंधों, जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर आधारित है। किताब में दिलीप और उनके परिवार की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।
इस किताब के प्रति लोगों की दिलचस्पी इसलिए भी है क्योंकि लोगों का लगता है कि यही वह किताब है जिसमें लोगों को उस सवाल का जवाब मिलेगा जो कि अरसे से खोज रहे हैं। और वह सवाल यह है कि बॉलीवुड बेपनाह सुंदरता की मालकिन मधुबाला से लंबे समय तक इश्क फरमाने वाले यूसूफ साहब ने उनसे शादी क्यों नहीं की और अचानक से अपने से काफी उम्र में छोटी सायरा बानों को अपनी बेगम क्यों बनाया?
नायर ने कहा कि जैसे ही दिलीप साहब किताब के लांच कार्यक्रम में शामिल होने लायक स्वस्थ हो जाएंगे, हम यह कार्यक्रम रखेंगे। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है, हम जल्द ही किताब जारी कर सकते हैं।"
दो भागों में लिखी गई यह किताब दिलीप कुमार के नौ दशक लंबे फिल्मी करियर, सायरा बानो के साथ उनके प्रेम संबंधों, जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर आधारित है। किताब में दिलीप और उनके परिवार की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।
बताते चलें कि दिलीप कुमार के जीवन पर पहले ही विनीता लांबा, संजीत नावरेकर और लॉर्ड मेघनाद देसाई की किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












