Pictures: 12 साल की उम्र में सायरा को हुई थी दिलीप से मुहब्बत
आज भारतीय सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का जन्मदिन है। फिल्मी सितारों के आईकॉन दिलीप कुमार आज 90 साल के हो गये हैं। और उनके साथ पिछले 46 सालों से जीवनसंगिनी का सफल जीवन गुजारने वाली सायराबानों ने हाल ही में अपने जीवन के जुड़े राज लोगों के सामने खोले। सायरा ने कहा कि वो जब मात्र 12 साल की थीं तभी उन्हें दिलीप कुमार से प्यार हो गया था।
बेइंतहा प्यार की मिसाल सायरा-दिलीप को अक्सर हर इंवेट में साथ-साथ देखा जाता है। इस बार दिलीप साहब अपना जन्मदिन जोर-शोर से नहीं मनाने वाले हैं क्योंकि इस बार उन्होंने अपने कई साथियों जैसे की दारा सिंह, राजेश खन्ना, यश चोपड़ा और बाल ठाकरे को खो दिया है इसलिए इस बार वो अपना बर्थडे धूम-धाम से नहीं मनाने वाले हैं लेकिन सायरा बानो ने उनके लिए अपने घर में एक छोटी सी पार्टी रखी है जिसमें उनके बेहद करीबी मित्र शामिल होंगे।
बीते जमाने की सुंदर और सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक सायराबानों जिनकी उम्र इस समय 68 साल की है,ने जब दिलीप कुमार से शादी की थी तो लोगों ने ऐलान किया था कि उम्र के इस भारी अंतर वाली शादी लंबे समय तक टिक नहीं पायेंगी। लेकिन सायरा ने उन सारी भविष्यवाणियों को झूठा साबित कर दिया। सायरा की नजर में दिलीप कुमार रीयल हीरो हैं जो बेहद लविंग और केयरिंग हैं।
आईये आपको तस्वीरों में दिखाते हैं सायरा-दिलीप की कुछ यादगार फिल्में और लम्हें


Click it and Unblock the Notifications











