'हम-तुम' की सफलता दोहराना चाहते हैं सैफ-कुणाल

ये जानकारी कुनाल कोहली ने ट्विटर के जरिए दी है उन्होंने लिखा, "हां, मैं और सैफ एक और प्रेम कहानी की योजना बना रहे हैं, यह फिल्म 'मेट्रोसेक्सुअल लुक' को दोबारा परिभाषित करेगी।" शायद आपको याद होगा 'हम-तुम' में सैफ के लुक्स और काम को काफी तारीफ मिली थी। इसमें सैफ के साथ रानी ने काम किया था औऱ दोनों की जोड़ी दर्शकों ने पसंद भी की थी।
पढ़ें: गद्दार हुईं करीना
'हम तुम' के अलावा 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में भी कोहली ने सैफ के साथ काम किया था। इस फिल्म में भी कुणाल ने सैफ औऱ रानी को दोहराया था मगर ये फिल्म चल नहीं पाई औऱ बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई। अब देखना ये है कि सैफ-कुणाल की जोड़ी क्या फिर से 'हम-तुम' जैसी सफल फिल्म दे पाती है या नहीं। हमारी तरफ से दोनों को ऑल द बेस्ट।
कुणाल कोहली टि्वटर निर्देशक फिल्म रानी मुखर्जी सैफ अली खान हमतुम director film hum tum kunal kohli rani mukharjee saif ali khan twitter


Click it and Unblock the Notifications