करीना बनेगी गद्दार

देखें : फेमिना मिस इंडिया एक्सक्लूसिव
करीना यह सब अपनी असल जिंदगी में नहीं, बल्कि फिल्मी पर्दे पर करने जा रही हैं। दरअसल सैफ अली खान और करीना कपूर की अगली फिल्म 'एजेंट विनोद" में करीना एक नकारात्मक किरदार निभानेवाली हैं। फिल्म में वे पाकिस्तानी सीआईए की एजेंट बननेवाली हैं। इस फिल्म में करीना एक ऐसी एजेंट बनेंगी, जो भेष बदलकर जासूसी करती है।
देखें : दीपिका पादुकोण का फोटो शूट
करीना इस फिल्म में कुल मिलाकर पांच भेष बदलेंगी यानी वे इस फिल्म में पांच भूमिकाएं निभाएंगी।वैसे करीना अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बारे में उनका कहना है कि,'मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। 'एजेंट विनोद" एक अच्छी कहानी है और मुझे खुशी है की वह जल्द ही शुरू होनेवाली है। मैं ऐसे अलग-अलग रूपों पर काम कर रही हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं अपनाए।'
'एजेंट विनोद" में करीना और सैफ का रोमांस देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि इसमें वे एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











