सुनो, सुनो, प्रणब दा को मिला सैफ-करीना की शादी का न्यौता
सुनो,सुनो,सुनो. एक बड़ी खबर आ रही है, सुनने में आया है कि बॉलीवुड की मोस्ट अवेटड मैरिज सैफ-करीना की शादी का न्यौता देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दिया गया है। टीवी चैनलों की माने तो प्रणब दा से मिलने सैफ अली खान की मम्मी शर्मिला टैगोर गयी थीं उन्होंने राष्ट्रपति को अपने बेटे की शादी के लिए आमंत्रित किया।
आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष हैं और उसी हैसियत से उन्होंने महामहिम को अपने बेटे की शादी का न्यौता दिया है। हालांकि प्रणब दा ने शर्मिला के आमंत्रण को स्वीकार लिया है लेकिन वो शादी की पार्टी में आयेंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।आपको बता दें कि सैफ-करीना 16 अक्टूबर को कोर्ट मैरज करने वाले हैं। उसके बाद पटौदी पैलेस में उनकी शादी का जश्न मनाया जायेगा जिसमें फिल्मी दुनिया, खेल जगत और राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की खबर है। लेकिन कपूर खानदान और पटौदी खानदान दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर मीडिया को नहीं बताया है।


Click it and Unblock the Notifications












