पटौदी पैलेस में सैफ-करीना की शादी का जलसा
जैसे-जैसे सैफ-करीना की शादी नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे उनके बारे में रोज एक बात सामने आ रही है। खबर आ रही है कि सैफ-करीना की शादी की पार्टी अब पटौदी पैलेस में होगी। पटौदी पैलेस जो कि मौजूदा दौर में एक होटल के रूप में संचालित होता है उसकी सारी बुंकिंग को 26 अक्टूबर तक रोक दिया गया है और पिछले एक हफ्ते से उसका सौन्दर्यीकरण जारी है।
इसलिए कहा जा रहा है कि सैफ-करीना 16 अक्टूबर को कोर्ट मैरज करने के बाद इसी पैलेस में अपनी शादी का फंक्शन करेंगे। सारी तैयारियां सैफ की अम्मीजान शर्मिला टैगोर देख रही हैं। सैफ और करीना भी अपनी शादी की शापिंग लंदन से करके लौट आये हैं।करीना ने एक महीने के लिए अपने सारे कामों से छुट्टी ले ली हैं। करीना ने अपनी फिल्मों की डेट को आगे बढ़ा दिया है इसलिए करीना अपनी आने वाली फिल्म तलाश का प्रमोशन करते नजर नहीं आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके हीरो आमिर खान हैं जो कि नवंबर में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में करीना वैश्या के किरदार में है।


Click it and Unblock the Notifications
