हनीमून के लिए करीना ने ली छुट्टी
बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतिक्षित शादी के लिए अब दुल्हन ने भी छुट्टी ले ली है। जी हां आपने सही समझा कि हम करीना की बात कर रहे हैं जिन्होंने आने वाले 1 महीने तक काम ना करने का फैसला किया है।

इसलिए करीना अपनी आने वाली फिल्म तलाश का प्रमोशन करते नजर नहीं आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके हीरो आमिर खान हैं जो कि नवंबर में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में करीना वैश्या के किरदार में है।
आपको बता दें कि सैफ और करीना 16 अक्टूबर को शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले करीना ने कहा था कि शादी तो औपचारिकता है जिसे हम निभाने जा रहे हैं। वो और सैफ तो पिछले पांच साल से मियां-बीवी की तरह साथ-साथ रह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications