जानिये शादी के बाद क्या करेंगे सैफीना...
बॉलीवुड के हॉट कपल सैफ अली खान और करीना कपूर रस्मों और कानून से तो मियां-बीवी बन गये हैं। दोनों ने अपनी शादी की पार्टी भी शानदार ढंग से कर ली। अब आगे क्या... इस बारे में लोग जानने को बहुत उत्सुक हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं। 18 तारीख को पटौदी पैलेस में दावत ए वलीमा करने के बाद सैफ-करीना 21 तारीख तक पैलेस में ही रहेंगे।
उसके बाद दोनों मुंबई वापस आयेंगे उसके बाद 24 तारीख को करीना सलमान खान की फिल्म दबंग2 में आयटम नंबर करेंगी। तो वहीं 27 तारीख को सैफ-करीना पीपुल्स अवार्ड समारोह में साथ-साथ डांस करेंगे। उसके बाद दिसंबर में सैफ-करीना अपने हनीमून पर जायेंगे। हो सकता है कि दोनों का हनीमून प्लेस स्विटजरलैंड हो लेकिन अभी दोनों ने इसका खुलासा नहीं किया है। करीना की मनपसंद जगह स्विटजरलैंड है इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों हनीमून के लिए स्विटजरलैंड जा सकते हैं।दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भारत वापस आने के बाद करीना प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह और सैफ अपनी रेस2 में व्यस्त हो जायेंगे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सैफ-करीना आने वाले दिनों में खासा व्यस्त रहने वाले हैं। वैसे अगर करीना हनीमून पर जाती है तो करीना के ही मुताबिक यह उनका सैफ के साथ 250 वां हनीमून होगा।
27 तारीख की रात को स्टेज पर साथ थिरकेंगे सैफरीना
जरूर देखें- सैफ-करीना का शानदार कार कलेक्शन


Click it and Unblock the Notifications
