27 तारीख की रात को स्टेज पर साथ थिरकेंगे सैफरीना

बॉलीवुड के नये नवेले मियां-बीवी सैफ-करीना यानी कि सैफरीना अपनी शादी के बाद पहली बार 27 अक्टूबर की रात को स्टेज पर पर साथ-साथ पर्फाम करते दिखायी देंगे। मौका है पिपुल्स च्वायस अवार्ड का। इस बात की जानकारी कार्यक्रम के आयोजकों ने दी। यह कार्यक्रम कलर्स पर प्रसारित होगा। कलर्स के सीईओ का कहना है कि हम खुद सैफरीना के डांस को लेकर खासा उत्साहित हैं।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor
आपको बता दें कि सैफ-करीना ने पांच साल के लंबे अफेयर के बाद 16 अक्टूबर को शादी की है। इस शादी का ग्रैंड फंक्शन कल रात गुंडगांव के पदौदी पैलेस में हुआ।

सैफरीना के अलावा इस शो में माधुरी दीक्षित, परीणिती चोपड़ा,प्रियंका चोपड़ा समेत और भी कई बॉलीवुड की हस्तियां स्टेज पर अपना जौहर दिखायेंगी। इस शो को होस्ट करेंगे आयुष्मान खुराना जिन्होंने विक्की डोनर के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा है। वैसे इस शो की असली टीआरपी सैफ-करीना का ही स्टेज पर आना है। इसलिए जो लोग सैफ-करीना को साथ देखना चाहते हैं उन्हें 27 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X