'हमशक्ल्स' का ट्रेलर आज, सैफ-साजिद को हिट होने की उम्मीद
फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी बतायी जा रही है। 'हमशक्ल्स' फिल्म का ट्रेलर आज यूट्यूब पर दुनियाभर में लांच होगा। प्रोडक्शन टीम ने बताया कि ट्रेलर दर्शकों को हंसा-हंसाकर उनकी कुर्सियों से गिरा देगा।
यूपी में तो चले नहीं..देखते हैं गुजराती बनकर क्या गुल खिलाते हैं सैफ?
सूत्र ने कहा, "फिल्म के ट्रेलर की सबसे खास बात सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर को तिहरी भूमिकाओं में देखना है। यह मजा उस समय तिगुना हो जाता है जब अभिनेत्री ईशा गुप्ता, बिपाशा बसु और तमन्ना उनकी जिंदगी में आती हैं।"
फॉक्स स्टार स्टूडियो और पूजा एंटरटेंमेंट की सह-प्रस्तुति 'हमशक्ल्स' का निर्देशन साजिद खान ने किया है, जिन्हें एक संपूर्ण हास्य फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है।'कल हो ना हो' फिल्म में गुजराती युवक की भूमिका निभा चुके सैफ अली खान इस फिल्म में एक बार फिर गुजराती लहजे का प्रयोग करेंगे। फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है।
गौरतलब है कि फिल्म 'हमशक्ल' में रितेश देशमुख, राम कपूर और बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और तमन्ना भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
