मीडिया पर भड़के 'बुलैट राजा' सैफ कहा दिल्ली कभी नहीं आऊंगा
तिंग्माशु धूलिया की फिल्म 'बुलैट राजा' शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, इसी सिलसिले में फिल्म की टीम दिल्ली पहुंची थी लेकिन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे बाद जिसके कारण फिल्म के स्टारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे मीडिया बंधुओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जैसे ही तय कार्यक्रम में सैफ अली खान पहुंचे तो वहां खड़े मीडियाकर्मी बुरी तरह से भड़क गये। उन्होंने सैफ को माफी मांगने के लिए कहा जिस पर सैफ तिलमिला गये।
सैफ ने कहा कि मेरी गलती नहीं है और ना ही मैं जानबूझकर लेट आया। मैं ट्रैफिक में फंस गया था। इसलिए मैं माफी किसी भी सूरत में नहीं मांगूगा औऱ ना ही कभी दिल्ली आऊंगा क्योंकि यहां लोग किसी चीज की कद्र नहीं करते हैं, मुझे इस अव्यवस्था के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता और मेरा मानना है कि स्टार अभिनेताओं को दिल्ली नहीं आना चाहिए। जिसके बाद मीडिया कर्मी और सैफ में गहमा-गहमी हो गयी।
हालात औऱ ना बिगड़ जाये इसलिए फिल्म को लेकर होने वाली प्रेस वार्ता कोभी रद्द करना पड़ा। हालांकि गुस्सा शांत होने के बाद सैफ ने मीडिया को सॉरी बोल दिया और मामला ठंडा पड़ गया।
मालूम हो कि बुलैट राजा..यूपी के माफियाओं की कहानी है। फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमि शेरगिल लीड रोल में हैं। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। सैफ फिल्म में गैंगस्टर बने हैं तो सोनाक्षी एक बंगाली लड़की। फिल्म एक मसाला मूवी है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। देखते हैं कि फिल्म लोगों को कितना लुभाती है।
आगे की खबर स्लाइडों में


Click it and Unblock the Notifications











