पंजाब के मुख्यमंत्री की पोती की शादी में शरीक़ हुए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली ख़ान, देंखे PHOTOS
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहर सिंह की शादी में स्पॉट किए गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी नई दिल्ली में हुई है जहां कई नामी लोग पहुंचे थे। वहीं, इब्राहिम अली ख़ान भी इस शादी में शरीक हुए थे। अपने दोस्तों के साथ उनकी मस्तीभरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है।
इब्राहिम अली खान आजकल काफी लाइमलाइट में हैं। कभी उन्हें बहन सारा अली खान के साथ स्पॉट किया जाता है, कभी दोस्तों के साथ। इब्राहिम पहले भले कैमरे से दूरी बनाकर रखते थे, लेकिन अब वह सुर्खियों में रहते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें इब्राहिम कुछ रॉयल पोज़ देने के साथ-साथ दोस्तों के साथ मस्ती करते भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें इब्राहिम के दोस्त ने शेयर की थी, जिसके बाद यह काफी वायरल हो रही है।
सलमान खान की 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' का ईद धमाका- 235 करोड़ की जबरदस्त डील पक्की!


Click it and Unblock the Notifications