सैफ जैसे और भी हैं बॉलीवुड के बिगड़े नवाब
यही नहीं बॉलीवुड की दुनिया से बाहर निकल कर भी सलमान खान ने कई लोगों पर हाथ उठाया है और जिनकी शिकायत पर जनाब कई बार थाने भी पहुंचे हैं और एक-दो बार तो ऐसा भी रहा कि सलमान मियां को जेल में रात भी गुजारनी पड़ी।
सलमान के बाद मार-धाड़ करने वालों में शाहरूख मियां भी कुछ कम नहीं हैं। अभी हाल ही में उन्होंने फिल्म 'अग्निपथ' की पार्टी में फराह खान के पति शिरीष कुंदर को पीट दिया था। काफी हाय-तौबा मचने के बाद मामला शांत हुआ। इससे पहले भी किंग खान ने कभी एयरपोर्ट पर तो कभी सड़को पर झगड़ते देखे गये हैं।
पंगा करने वालों में बेहद गंभीर दिखने वाले अभिषेक बच्चन भी कुछ कम नहीं है। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अभिषेक की लगातार फिल्में फ्लाप हुई, जिसकी वजह से खिसियाए जूनियर बच्चन ने एक बार एक पत्रकार को सरेआम पीट दिया था और उसका कैमरा तोड़ दिया था।
इस श्रेणी में सोहैल खान और जायद खान भी आते हैं जिन्होंने सरेआम लोगों को पीटा था। अपने बड़े बाई सलमान के नक्शे कदम पर सोहैल ने एक पब में एक लड़के और अनुपम खेऱ के बेटे सिकंदर खेर को जमकर मारा था क्योंकि उन दोनों ने सलमान के लिए कुछ अनाप-शनाप बोला था। सिकंदर खेर की को काफी चोट आयी थी।
बाद में बड़े लोगों के हस्तक्षेप की वजह से मामला शांत हो गया था। जायद खान भी खुले आम सिगरेट पी रहे थे वो भी पब्लिक प्लेस पर जहां पर लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही थी, जिसका विरोध करने पर जायद खान ने लोगों को पीट दिया था। यही नहीं उनके चचेरे भाई फरदीन खान भी नशे की हालत में लोगों से भिड़ गये थे। यही नहीं अभी हाल में मथुरा में चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता विवेक ओबराय ने भी पत्रकारों से झगड़ा किया था यही नहीं उन्होंने सरेआम धमकी दी थी कि आप लोगों को जो करना है कर लीजिये।
यह कुछ किस्से हैं जो बालीवुड की बड़ी हस्तियों के नाम के है, जिनकी पर्दे पर एक अदा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं। लेकिन रील लाईफ में यह किसी बिगड़े नवाब से कम नहीं है। क्लिक करें: फिल्मी ड्रामे से कम नहीं सैफ पर दर्ज केस


Click it and Unblock the Notifications
