सैफ पर पहले केस, फिर गिरफ्तारी, फिर जमानत और अब कोर्ट

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor
मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान के खिलाफ केस दर्ज होना और फिर जमानत पर छूट जाना किसी फिल्मी नाटक से कम नहीं है। बुधवार को पूरे दिन यह नाटक चलता रहा जिसमें पहले अंक में सैफ के खिलाफ एनआरआई व्यापारी से मारपीट का मामला दर्ज हुआ उसके बाद उन्हें पुलिस पूरे दिन खोजती रही लेकिन वो मिले नहीं उसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और थोडी सी कार्रवाई के बाद मात्र 3000 के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया।

बेल होने के बाद फिल्मी हीरो सैफ थाने से बाहर आये और मीडिया से बोले मैंने जो कुछ भी किया वो अपने बचाव में किया। मैंने जानबूझकर व्यापारी इकबाल शर्मा को नहीं पीटा। वो मेरे साथ आयी महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहा था उन्हें गालियां दे रहा था, मैंने मना किया तो उसने मुझ पर हाथ उठा दिया। सैफ को तो यहां तक दावा है कि CCTV फुटेज से सबकुछ साफ़ हो जाएगा।

सैफ अली खान ने कहा कि वो बिल्कुल भी नशे में नहीं थे। सैफ कहना है कि मैं भागा नहीं था। काम खत्म करके पुलिस के पास गया। उनका कहना है कि जो कुछ भी हुआ उसका उन्हें अफसोस है। वे कहते हैं कि उन्हें ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहिए। फिलहाल व्यपारी इकबाल शर्मा ने सैफ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा कि अब दूध का दूध और पानी का पानी कोर्ट में होगा। उन्होंने किसी पर हाथ नहीं उठाया है, यह सैफ की दादागिरी है। सैफ पूरी तरह नशे में चूर थे, हैंगओवर बहुत ज्यादा था इसलिए तो वो दिन में गिरप्तार नहीं हुए। सैफ होंगे बड़े अभिनेता लेकिन किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


गौरतलब है कि अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ कोलाबा पुलिस ने बुधवार को मारपीट का मामला दर्ज किया था। सैफ के खिलाफ कारोबारी इकबाल शर्मा ने केस दर्ज करवाया था कि उन्हें सैफ अली खान ने मारा पीटा है। दरअसल मंगलवार को ताज के जैपनीज रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गये थें जहां बगल की टेबल पर इकबाल अपने परिवार के साथ बैठे थे।

सैफ की टेबल से काफी शोर हो रहा था जिसके लिए इकबाल ने दो बार शिकायत की जिस पर सैफ ने कहा कि वो कहीं और जाकर बैठ जाये। इसी बात पर बहस हो गयी और सैफ ने इकबाल को पीट दिया। जिसके चलते इकबाल की नाक में चोट लग गयी। और इकबाल के नाक की हड्डी टूट गयी है। इकबाल ने सैफ समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कहा जा रहा है जिस समय यह वारदात हो रही थी उस समय करीना, करिश्मा और अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। सैफ के खिलाफ धारा 325 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सैफ को 3000 रूपये में और उनके दोनों दोस्तों को 15000-15000 रूपये की जमानत पर छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X