सैफ अली खान ने साजिद 'भाई' से क्यों मांगी माफी!

साजिद खान की पिछली फिल्म हमशकल्स क्या पिटी, सितारों के साथ उनके मनमुटाव की खबरें सूर्खियों में आने लगी। हम यहां बात कर रहे हैं अभिनेता सैफ अली खान और साजिद खान के बीच आए कड़वाहट की। जिनकी पिछली फिल्म हमशकल्स बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

हालांकि, खबर है कि साजिद खान के प्रति अपने कठोर बर्ताव के लिए सैफ ने कथित तौर पर उनके माफी मांगी ली है। असल में मामला कुछ ऐसा था कि साजिद ख़ान की फ़िल्म 'हमशकल्स' में काम करने के बाद सैफ़ ने ऐलान किया था कि वो साजिद के साथ जिंदगी में फिर कभी काम नहीं करेंगे। आपको बता दें, 'हमशकल्स' बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह पिटी थी और समीक्षकों ने भी फ़िल्म को बुरी तरह से लताड़ा था।

लेकिन अब माना जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। और सैफ ने बयान दिया है कि "मैं साजिद को भाई की तरह प्यार करता हूं और करता रहूंगा। 'हमशकल्स' में उन्होंने मेहनत की थी लेकिन अफ़सोस उसके मनचाहे परिणाम नहीं आए।" इतना ही नहीं सैफ इस मामले में साजिद से मिले और गले लगाकर माफी भी मांगी। साजिद खान ने भी माना कि उनके और सैफ के बीच सुलह हो गई है।

बहरहाल, सैफ आपने माफी तो मांग ली, लेकिन अभी तक साफ नहीं हुआ है कि भविष्य में आप साजिद की फिल्मों में दिखना चाहेंगे या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X