..................... Bad Boys of Bollywood | NRI Fight case | Saif Ali Khan chargesheeted in Taj assault case | सैफ जैसे और भी हैं बॉलीवुड के बिगड़े नवाब - Hindi Filmibeat

सैफ जैसे और भी हैं बॉलीवुड के बिगड़े नवाब

याद आया आपको...सैफ और NRI से मारपीट का झगड़ा.. जी हां अब उसी मामले में सैफ अली खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जो खबर चैनलों पर प्रसारित हो रही है उसके मुताबिक मुंबई पुलिस ने इस केस में सैफ अली खान, शकील लाडक और बिलाल अमरोही के खिलाफ आईपीसी के सेक्‍शन 325 और 34 के तहत चार्जशीट दायर की है।

मामला 22 फरवरी 2012 को सैफ के खिलाफ एनआरआई व्यापारी से मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। सैफ के खिलाफ कारोबारी इकबाल शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्हें सैफ अली खान ने मारा पीटा है। दरअसल सैफ ताज के जैपनीज रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गये थें जहां बगल की टेबल पर इकबाल अपने परिवार के साथ बैठे थे।

सैफ की टेबल से काफी शोर हो रहा था जिसके लिए इकबाल ने दो बार शिकायत की जिस पर सैफ ने कहा कि वो कहीं और जाकर बैठ जाये। इसी बात पर बहस हो गयी और सैफ ने इकबाल को पीट दिया। जिसके चलते इकबाल की नाक में चोट लग गयी। और इकबाल के नाक की हड्डी टूट गयी थी। इकबाल ने सैफ समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कहा जा रहा है जिस समय यह वारदात हो रही थी उस समय करीना, करिश्मा और अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। सैफ के खिलाफ धारा 325 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सैफ को 3000 रूपये में और उनके दोनों दोस्तों को 15000-15000 रूपये की जमानत पर छोड़ दिया गया था लेकिन आज फिर से यह मामला ताजा हो गया है।

लेकिन बॉलीवुड के अकेले सैफ अली खान ही ऐसे नवाब नहीं है जिनके ऊपर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। आईये आपको बताते हैं ऐसे ही बिगड़े शहजादों के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X