Video: 'हमशक्ल्स' में सैफ-रितेश-राम ने धरा औरतों का रूप

साजिद खान की आने वाली फिल्म 'हमशक्ल्स' आने से पहले ही हाईलाइट हो गयी है। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जो कि काफी रोचक और मनोरंजक है।

फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर ने महिलाओं का रूप धरा है जो कि अपने आप में एक बड़ी बात है। फिल्म में वैसे सैफ मियां गुजराती रूप में नजर आयेंगे। फिल्म में इन तीनों कलाकारों के महिला रूप द्वारा फिल्म का ताना-बाना बुना गया है।

video: 'हमशक्ल्स'

इससे पहले रितेश देशमुख 'अपना सपना मनी मनी' फिल्म में महिला की भूमिका कर चुके हैं और वह अब सैफ और राम के साथ 'हमशक्ल्स' में दोबारा ऐसा कर रहे हैं लेकिन सैफ और राम के लिए ऐसा करना निश्चित तौर पर एक अनोखी बात है।

बताया जा रहा है कि शुरू में सैफ और राम स्वयं को एक महिला के रूप में पेश करते हुए काफी अनिच्छुक थे लेकिन अंत में साजिद की बात मानकर राजी हो गए।" वाशु भगनानी द्वारा निर्मित फिल्म में बिपाशा बसु, तमन्ना भाटिया और ईशा गुप्ता भी हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।

तमन्ना और साजिद खान ने इस पहले हिम्मतवाला फिल्म में साथ काम किया था लेकिन फिल्म चली नहीं देखते हैं कि दोनों की जोड़ी इस बार पर्दे पर क्या कमाल करती है?

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/4BVqi-zha2A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X