यूपी में तो चले नहीं..देखते हैं गुजराती बनकर क्या गुल खिलाते हैं सैफ?

सैफ अली खान एक बार फिर से चर्चा में हैं अपनी आने वाली फिल्म 'हमशक्ल' को लेकर.. फिल्म में वो एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं इसलिए आजकल अपना सारा ध्यान उन्होंने गुजराती सीखने में लगा दिया है। फिल्म साजिद खान की है इसलिए फिल्म में हंसाने वाले सारे मसाले होंगे लेकिन सैफ अपनी भूमिका के जरिये लोगों को हंसा पायेंगे या नहीं..यह एक सोचनीय विषय है।

Pictures: सैफ अली खान

क्योंकि सैफ अली खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बुलैट राजा.. में उन्होंने यूपी के माफिया का रोल निभाया था और जिसके लिए भी सैफ ने काफी मेहनत की थी लेकिन अफसोस बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं। लोगों को सैफ ठेठ रोल में पसंद नहीं आते हैं ऐसे में ठेठ गुजराती वाला अंदाज लोगों को कितना आकर्षित करेगा, यह तो 20 जून को पता चलेगा जब फिल्म रिलीज होगी।

वैसे यह कोई पहली बार नहीं है कि सैफ फिल्म में गुजराती बने हैं इससे पहले करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कल हो ना हो' में वो गुजराती मानव का रोल कर चुके हैं। लेकिन 'कल हो ना हो' करण जौहर की फिल्म थी जो लंदन के परिवेश में बनायी गयी थी लेकिन हमशक्ल फिल्म पूरी तरह से देसी अंदाज में बन रही है ऐसे में सैफ के लिए चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गयी है।

गौरतलब है कि फिल्म 'हमशक्ल' में रितेश देशमुख, राम कपूर और बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और तमन्ना भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X