..................... Saif Ali Khan in post 26/11 counter-terror film - Hindi Filmibeat

आतंकवाद पर है सैफ की नई फिल्म

फिल्मकार कबीर खान की पिछली फिल्म 'एक था टाइगर' एक रॉ एजेंट के जीवन पर आधारित थी। अब वह 26/11 के मुंबई हमले के बाद की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर आधारित फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी लिख रहे हैं। पूर्व में जैदी की किताबों पर अनुराग कश्यप 'ब्लैक फ्राइडे' और संजय गुप्ता 'शूटआउट एट वडाला' फिल्में बना चुके हैं।

यह सैफ की वैश्विक आतंकवाद पर आधारित पहली फिल्म नहीं है। वह इससे पहले रेनसिल डीसिल्वा की 'कुर्बान' में अभिनय कर चुके हैं। फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी का किरदार किया था। वैसे साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बन रही कबीर की फिल्म में वह आतंकवाद विरोधी भूमिका में नजर आएंगे।

एक सूत्र ने बताया, "सैफ 26/11 के बाद की स्थितियों से निपटने वाला आतंकवाद-विरोधी किरदार निभा रहे हैं। यह किरदार कबीर खान की 'एक था टाइगर' के सलमान खान के रॉ एजेंट वाले किरदार का विस्तार ही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X