धुलिया के लिए धूप में तप रहे हैं सैफ अली खान
इसे अपने काम से प्रति लोगो की दीवानगी कहा जाये या फिर किरदार की कशिश जिसे निभाने के लिए इंसान बड़े से बड़ा समझौता कर लेता है। आप नहीं समझे कि हम क्या बात कर रहे हैं तो सुनिये हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की जिनके ऊपर इस समय सांवले होने का भूत सवार हुआ है इसलिए वह इन दिनों अपने आप को धूप में तपा रहे हैं।
मालूम हो कि तिग्माशू धुलिया की फिल्म बुलेट राजा में सैफ अली खान लीड रोल निभा रहे हैं।फिल्म में वह एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं जिसके लिए तिंग्माशू चाहते थे कि वह गोरे नहीं सांवले दिखे ताकि किरदार के अनुरूप दिखायी पड़े जिसे जब सैफ ने सुना तो वह मेकअप के सहारा लेने के बजाय अपने आप को धूप में तपाना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से वह काले होते नजर आ रहे हैं। देखते हैं सैफ की यह कोशिश क्या रंग लाती है? फिल्म में वह पहली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर रहे हैं।
वैसे सैफ पहले उदाहरण नहीं है जो कि ऐसा कर रहे हैं, उनसे पहले कई नामी-गिरामी एक्टरों ने अपने किरदारों को निभाने के लिए अपने शरीर के साथ कई प्रयोग किये हैं, लेकिन उनकी कोशिश रंग लायी और फिल्म सुपरहिट हुई।
आईये आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ चुनिंदा किरदार


Click it and Unblock the Notifications











