..................... Saif Ali Khan pacifies Karisma and Sunjay Kapoor in court. - Hindi Filmibeat

जब सैफ ने संजय-करिश्मा से कहा...जिसे निभा ना पाओ उसे छोड़ दो...

आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कहना चाहते हैं तो सुनिए बात ही ऐसी है, जैसा कि आपको मालूम ही है कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने बिजनेस मैन पति संजय कपूर से अलग मुंबई में रह रही हैं। दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज पर खड़ा है जिसके लिए दोनों को शनिवार में कोर्ट में देखा गया। जहां दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए आपस में लड़ते नजर आये।

लगातार होते झगड़े को देखकर सैफ अली खान ने दोनों के बीच में बचाव किया और समझाने की कोशिश की,कि जो रिश्ता चल ना पाये उसे खिंचने के बजाय अच्छे मोड़ पर छोड़ देना ही बेहतर होता है ताकि कल को जब हम मिले तो हमें शर्मिंदा ना होने पड़े। सैफ ने कहा कि आप लोग जिस दौर और दर्द से आज गुजर रहे हैं, उस दर्द से मैं बहुत पहले गुजर चुका हूं।

सैफ ने कहा कि मैं भी जब अमृता सिंह से पूरे 13 साल बाद अलग हो रहा था तो ऐसे ही दर्द से गुजरा था। सैफ की इन बातों का करिश्मा और संजय पर ऐसा असर हुआ कि वो लोग शांत हो गये और दोनों ने शांति से अपने उलझे मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दे दी है। मालूम हो कि करिश्मा कपूर संजय कपूर की दूसरी पत्नी है।

शादी के बाद करिश्मा ने अपने अच्छे फिल्मी करियर को भी अलविदा कह दिया था। लेकिन इस त्याग के बाद भी करिश्मा को संजय से प्यार और सहयोग नहीं मिला और दोनों की शादी टूट गयी। शादी से करिश्मा को एक बेटा और एक बेटी है। मालूम हो कि सैफ अली खान अभिनेत्री करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना कपूर के पति हैं। करीना भी सैफ की दूसरी पत्नी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X