..................... Karisma Kapoor finally getting divorced from Sanjay Kapoor | दूसरी औरत के कारण करिश्मा ने संजय से मांगा तलाक - Hindi Filmibeat

दूसरी औरत के कारण करिश्मा ने संजय से मांगा तलाक

जहां पिछले महीने कपूर खानदान की छोटी बेटी करीना कपूर शादी के बंधन में बंधी हैं वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि कपूर परिवार की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी टूट गयी है। ऐसी खबर है कि करिश्मा और उनके पति संजय कपूर के बीच में अब पति-पत्नी जैसा कुछ भी नहीं हैं और दोनों ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है औऱ दोनों ने तलाक की तैयारियां शुरू कर दी है।

एक बार फिर से कहा जा रहा है कि करिश्मा और संजय के बीच की तलाक का कारण दूसरी औरत हैं। खबर आ रही है कि करिश्मा के पति संजय कपूर का दिल्ली की उद्यमी प्रिया चटवाल से अफेयर चल रहा है इसलिए करिश्मा, संजय के बीच अन-बन हुई और करिश्मा ने तलाक का फैसला ले लिया। सबसे बड़ी समस्या बच्चों को लेकर है जिसके लिए दोनों ने प्लान किया है कि वो कानूनी मदद की वजह से बारी-बारी बच्चों को अपने पास रखेंगे क्योंकि बच्चे बहुत छोटे हैं।

करिश्मा और संजय के रिश्तों की खटास की खबरें बहुत पहले से आ रही हैं। करिश्मा, वैसे भी दिल्ली में संजय के पास ना रहकर अपनी मम्मी बबीता के साथ मुंबई में रहती हैं। और शायद यही वजह रही कि वो दोबारा एड जगत और फिल्मों में सक्रिय होने की कोशिश कर रही है। वैसे आपको बता दें कि करिश्मा संजय कपूर की दूसरी बीवी हैं। पहली बीवी से भी संजय का तलाक हो चुका था जिसके बाद करिश्मा ने संजय से शादी की।

करिश्मा की शादी भी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी दोनों की मंगनी भी हो चुकी थी लेकिन ना जाने बाद में किसी कारणवश दोनों की मंगनी टूट गयी और बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। करिश्मा कपूर को संजय कपूर से दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X