सुशांत केस के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर फिर भड़के लोग- सैफ अली खान ने दिया जवाब
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म पर एक बार फिर चर्चा शुरु हो चुकी है। लोगों का मानना है कि सुशांत के साथ बॉलीवुड में पक्षपात हुआ, जिस वजह से वो अवसाद में थे। एक ओर जहां कुछ कलाकार का मानना है कि नेपोटिज्म हर जगह है, सिर्फ बॉलीवुड को निशाना बनाना सही नहीं है। वहीं, अभिनेता सैफ अली खान ने नेपोटिज्म को स्वीकारते हुए कहा कि यह सच है कि कई बार टैलेंटेड सितारों को मौका नहीं मिलता।
हालिया एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा, 'मैं जिस तरह का इंसान हूं और जिस तरह की फिल्में मैंने की हैं.. इसमें हमेशा से विशेषाधिकार और विशेषाधिकार की कमी की भावना रही है। कुछ लोग कठिन संघर्ष करके आते हैं और कुछ आसान रास्तों से। इसमें हमेशा अंडरकरेंट होता है।'

अभिनेता ने आगे कहा, विशेषकर, एनएसडी और फिल्म इंस्टीट्यूट्स से आने वाले लोगों के साथ ऐसा देखने को मिलता है। वे पूरी तरह प्रतिभा के माध्यम से आते हैं। जबकि हममे से कुछ लोगों के लिए जन्म से मिले विशेषाधिकार मिले हैं या और हमारे पैरेंट्स की वजह से दरवाजे खुले होते हैं।
अभिनव कश्यप ने सलमान खान के बीइंग ह्यूमन पर लगाए गंभीर आरोप- भड़के अरबाज खान, दिया कड़ा जवाब
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications