अभिनव कश्यप ने सलमान खान के बीइंग ह्यूमन पर लगाए गंभीर आरोप- भड़के अरबाज खान, दिया कड़ा जवाब
बीते दिनों फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने ना सिर्फ सलमान खान पर, बल्कि पूरे खान परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने सलमान खान के चैरिटी फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन को मनी लॉन्ड्रिंग हब करार दे दिया है। लिखा- बीइंग ह्यूमन की चैरिटी महज एक दिखावा है, सलमान खान की छवि को सुधारने के लिए।
इन आरोपों पर अब अरबाज खान ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि हम कानूनी कार्रवाई कर चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के खास बातचीत में अरबाज ने इस मामले पर कहा कि "हमने कानूनी कार्रवाई की है और फिल्म एसोसिएशन में भी शिकायत की है। हम इसी प्रकार से आगे बढ़ना चाहेंगे, हमें लड़ाई-झगड़े में कोई दिलचस्पी नहीं है। इससे निपटने के लिए हमने जो बेस्ट तरीका सोचा था, हम वो ही कर रहे हैं।"

बता दें, इससे पहले सोहेल खान ने अभिनव कश्यप पर मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है। खान भाईयों का कहना है कि अभिनव अपने पुराने बयान से बिल्कुल अलग बोल रहे हैं। साथ ही बताया कि दबंग 2 के वक्त से ही हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई है। ये सारे मनगढ़ंत आरोप पता नहीं कहां से आ रहे हैं।
सलमान खान की बर्थडे पार्टी और पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत- फिर क्या हुआ? यहां देंखे वायरल वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











