'अक्षय कुमार को पता है मैं यहां तक कैसे पहुंचा हूं, मुझे पता है कि वो कैसे पहुंचे हैं'- सैफ अली खान
कुछ दिनों पहले सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया था कि वो भी नेपोटिज्म का शिकार रहे हैं। जिसे लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब सैफ ने अपने बयान को समझाते हुए कहा कि, मेरे कहने का मतलब इंडस्ट्री की राजनीति से था। सैफ ने कहा, मेरे लिए भी फिल्मी सफर आसान नहीं रहा है, कई फिल्मों से मुझे भी बाहर निकाला गया है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर नेपोटिज्म यानि की भाई-भतीजावाद की चर्चा शुरु हो चुकी है। जहां कुछ सितारों ने नेपोटिज्म से यह कहकर मुंह फेर लिया कि यह हर जगह होता है। वहीं, सैफ ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।

सैफ अली खान ने बताया है कि सालों पहले उन्हें भी उनकी फिल्म से निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि मैं भी इस इंडस्ट्री में राजनीति का सामना कर चुका है। मुझे नहीं लगता कि मेरा सफर आसान रहा है। मैं कुछ फिल्मों में जैसे 'सुरक्षा' और 'एक था राजा' में थर्ड लीड अदा किया है। इन फिल्मों के बारे में कोई जानता भी नहीं है।
सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन आते ही- वायरल हुई करण जौहर की हाउस पार्टी की तस्वीरें, मचा था हंगामा


Click it and Unblock the Notifications