Video: आखिर सैफ ने क्यों की अपने ससुर डब्बू की नकल?
सैफ ने इस बारे में कहा कि नकल उतारना खुशामद करने का सर्वोच्च प्रारूप है और यह उन्हें इज्जत देने का तरीका है। सैफ ने यह बातें जी टीवी के मशहूर शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्र्ट्स' के सेट पर कहीं।
सैफ ने कहा कि "फिल्म में बहुत से कलाकारों ने अन्य अभिनेताओं की नकल उतारी है। नकल उतारने के मामले में डब्बूजी (रणधीर) साजिद खान के पसंदीदा विषय हैं। वैसे नकल उतारना खुशामद करने का सर्वोच्च प्रारूप है और क्योंकि मैं अपने ससुर की बहुत इज्जत करता हूं तो हमने उन्हें इस सर्वोच्च तरीके से इज्जत देने का फैसला लिया।"
बिपाशा बसु और फिल्म के निर्देशक साजिद खान को छोड़कर 'हमशकल्स' की पूरी टीम डीआईडी पर फिल्म के प्रचार के लिए मौजूद थी। सैफ के अलावा रितेश देशमुख ने भी अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर जैसे दिग्गजों की फिल्म में नकल उतारी है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/F7lMCInBK74?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
