बिना हिरोईनों के झलक के मंच पर पहुंची 'हमशक्ल्स' की टीम..मचाया धमाल

कोई फिल्म रिलीज होने वाली हो और उसका प्रमोशन कलर्स के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7 ' में ना हो भला ऐसा संभव है क्या.. जवाब होगा नहीं। इसलिए साजिद खान की फिल्म 'हमशक्ल्स' की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7 ' में पहुंची और जमकर धमाल मचाया।

'हमशक्ल्स' की टीम के हीरो सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे थे लेकिन इस प्रचार की खास बात यह रही है कि इस प्रमोशन में फिल्म की हिरोईन शामिल नहीं हुईं।

इस बार झलक दिखला जा 7 अपने पिछले शोज से काफी अलग है। इस बार आपको शो थोड़ा सा अलग दिखायी पड़ रहा है क्योंकि इस बार शोज में माधुरी दीक्षित ने वेस्टर्न लुक अपनाया है तो वहीं इस बार शोज में एक इंटरनेशनल जज भी होंगे जिसका खुलासा इस हफ्ते प्रसारित होने वाले एपीसोड में होगा। वैसे आपको बता दें कि शो के चौथे जज का नाम मकसिम चमेरकोवस्की है जो कि 'डांसिंग विद द स्टार्स 2014' के विजेता हैं।

मालूम हो कि 20 जून को रिलीज होने वाली फिल्म 'हमशक्ल्स' के निर्माता वासु भागनानी हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक साजिद खान हैं। फिल्म में रितेश देशमुख, सैफ अली खान, राम कपूर, तमन्ना भाटिया, ईशा गुप्ता और बिपाशा बसु लीड रोल में हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X