और झगड़ो नवाब साहब, पद्म श्री अवॉर्ड तो गयो!
अभिनेता सैफ अली खान से छिन जाएगा पद्म श्री अवॉर्ड!
कहा जा रहा है कि एनआरआई के साथ मारपीट मामले में मुंबई की एक अदालत में अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ आरोप तय हो जाने की वजह से एक याचिका आरटीआई कार्यकर्ता एससी अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी है।
मारपीट करने वाले व्यक्ति के पास पद्म श्री अवॉर्ड कैसे रह सकता है
जिसमें कहा गया है कि ऐसे मारपीट करने वाले व्यक्ति के पास पद्म श्री अवॉर्ड कैसे रह सकता है जिस पर गृहमंत्रालय विचार कर रहा है। आपको बता दें कि सैफ को साल 2010 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
मालूम हो कि इसी साल के मार्च महीने में मुंबई की एक अदालत ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उनके दो दोस्तो के खिलाफ प्रवासी भारतीय इकबाल शर्मा के साथ मारपीट के मामले में गुरूवार को आरोप तय कर दिये हैं।
आपको बता दें मारपीट का यह मामला 22 फरवरी 2012 का है। जहां के ताज होटल में सैफ अपनी होने वाली बीवी करीना कपूर( तब शादी नहीं हुई थी), अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अपने दोनों दोस्तों बिलाल अमरोही और शकील लदाख के साथ खाना खा रहे थे और बगल वाली टेबल पर एनआरआआई इकबाल शर्मा अपनी मां के साथ बैठे हुए थे।
इकबाल का कहना है कि सैफ और उनकी टीम काफी शोर कर रहे थे जिसके लिए इकबाल ने उन्हें वेटर के जरिये मना करवाया लेकिन सैफ और उनके दोस्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ा, इस बात पर बहस होने लगी और सैफ मार-पीट पर उतर आये और इकबाल को बुरी तरह से पीट दिया, सैफ ने इकबाल को इतना पीटा था कि उनकी नाक की हड्डी टूट गयी थी। हालांकि मामले ने काफी तूल पकड़ा था जिसके चलते सैफ ने एक प्रेसवार्ता की थी और बाद में पुलिस के सामने पेश भी हुए थे और उनकी खड़े-खड़े गिरफ्तारी और बेल हो गयी थी।
पुलिस ने मुंबई पुलिस ने इस केस में सैफ अली खान, शकील लदाख और बिलाल अमरोही के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 325 और 34 के तहत चार्जशीट दायर की थी।


Click it and Unblock the Notifications
