..................... Saif Ali Khan makes Kareena comfortable for Udta Punjab and Shahid - Hindi Filmibeat

सैफ ने मांगी उड़ता पंजाब की स्क्रिप्ट, पूछ ही लिया 'सीन क्या है?'

अब इस खबर को कैसे लेना है आप खुद ही तय कर लीजिएगा। हमने तो जो सुना है वो वैसे का वैसा ही आपको बता दे रहे हैं। दरअसल सैफ अली खान करीना कपूर के शाहिद के साथ वापस काम करने को लेकर थोड़ा सोच विचार में पड़े हुए हैं। इसलिए नहीं कि उन्हें शाहिद से कोई दिक्कत है पर इसलिए क्योंकि उन्हें करीना की चिंता है।

दरअसल सैफ इस बात को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं करीना अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं और इस बात से वो कहीं असहज ना हो जाएं। इसलिए उन्होंने मांगी उड़ता पंजाब की स्क्रिप्ट और शाहिद बेबो के सीन डीटेल्स। जब उन्हें ये पता चला कि फिल्म में शाहिद और करीना के नाम मात्र ही सीन होंगे या शायद उनका साथ में कोई सीन हो ही ना।

वैसे सैफ अली खान कभी भी करीना के काम में दखलअंदाज़ी नहीं करते हैं। वो केवल तभी बोलते हैं जब करीना को उनकी सलाह की ज़रूरत हो पर वो और बेबो अपने प्रोजेक्ट्स एक दूसरे से डिस्कस ज़रूर करते हैं।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि करीना को ऋतिक रोशन के साथ करण जौहर की शुद्धि करने के लिए भी सैफ ने ही मना कर दिया था। उन्हें लग रहा था कि ऋतिक के साथ काम करने में करीना Uncomfortable हो जाएंगी और वो नहीं चाहते कि वो अपने काम में बिल्कुल भी किसी दिक्कत का सामना करें। समझ गए ना आप....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X