'हैप्पी एंडिग' में साथ नजर आयेंगे मियां सैफ और उनकी बेगम करीना

सैफ अली खान के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'हैप्पी एंडिग' में सैफ और करीना साथ-साथ नजर आने वाले हैं इस बारे में खुद सैफ ने मीडिया को बताया है। हालांकि फिल्म के कुछ खास दृश्यों में ही करीना कपूर नजर आयेंगी और फिल्म की मेन हिरोईन इलियाना होंगी लेकिन फिर भी सैफ-करीना को शादी के बाद पर्दे पर देखना लोगों के लिए एक सुखद अनुभव हो सकता है।

फिल्म हैप्पी एंडिग में मैडम करीना का एक तड़कता भड़कता आयटम नंबर करेंगी। फिल्म का यह आयटम सांग एकदम से ही लोगों को हिलाकर रख देगा क्योंकि फिल्म के निर्देशक राज निधिमारन का कहना है कि यह आयटम नंबर बेहद ही उत्तेजक होने वाला है। जिसके लिए करीना पूरी तरह से तैयार हैं।

फिलहाल फिल्म को लेकर निर्देशक राज निधिमारन काफी एक्साईटेड हैं। शादी के बाद जहां करीना-सैफ की यह पहली फिल्म होगी वहीं दूसरी ओर इससे पहले करीना का आयटम नंबर फेविकोल काफी हिट रहा है ऐसे में इस आयटम नंबर के प्रति भी लोगों को उत्सुकता बढ़ जाये तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि सैफ की ही फिल्म में करीना लीड रोल प्ले नही कर रही है बल्कि एक आयटम क्वीन के तौर पर लोगों के सामने पेश होने वाली हैं शायद इसकी वजह यह है कि पर्दे पर करीना-सैफ को लोग पसंद नहीं करते हैं इसलिए करीना फिल्म में छोटा सा रोल कर रही हैं। गौरतलब है कि दोनों ने साथ में टशन, एजेंट विनोद और कुर्बान जैसी फिल्में की है जो कि चली नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X