रोक-टोक नहीं ..सैफ को आता है सिर्फ इश्क फरमाने: करीना कपूर
ब़ॉलीवुड के हॉट कपल में से एक हैं सैफ अली खान औऱ करीना कपूर। देखते ही देखते दोनों की शादी को एक साल होने जा रहा है लेकिन आज भी दोनों की बातें जानने के लिए दोनों के फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते वक्त करीना ने सैफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। फिल्मों में दूसरे अभिनेताओं के साथ रोमांस और आइटम गाने करने के बारे में करीना का कहना है कि वह अपने उदार पति को कभी भी रोक-टोक का मौका नहीं देतीं।
32 वर्षीया करीना ने बताया, "सैफ बहुत ही जिम्मेदार व्यक्ति हैं। मैं उन्हें कभी भी रोक-टोक का मौका नहीं देती। उनके विचार बहुत उदारवादी हैं। वह रोक-टोक करने वाले हैं यह बात उनके लिए बहुत ही गलत है। मैं सैफ से ज्यादा रोक-टोक करने वाली हो सकती हूं।"
पांच सालों के प्रेम संबंध के बाद सैफ, करीना ने पिछले 16 अक्टूबर को शादी की थी। बहुत लोग सोचते हैं कि शादी के बाद प्यार कम हो जाता है लेकिन करीना का मानना है कि ये रूढ़िवादी बातें हैं।
आईये तस्वीरों के जरिये जानते हैं कि करीना ने क्या कहा?


Click it and Unblock the Notifications











