सैफ बनाएंगे अपनी मम्मी की फिल्म 'आराधना' का रीमेक!
बॉलीवुड में रीमेक का ट्रेंड नया नहीं है, लेकिन आजकल फिल्मी सितारे इस ओर काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पहले धड़कन, राम लखन, अंदाज़ अपना अपना जैसी कई फ़िल्मों का रीमेक बनने जा रहा है। लेकिन अब इस होड़ में बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान भी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
मुंबई के अख़बार डीएनए के मुताबिक सैफ़ अली ख़ान अपनी मां शर्मिला टैगौर की फ़िल्म आराधना को एक बार फिर से बनाने के बारे में सोच रहे हैं।
गौरतलब है कि, शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित फिल्म आराधना 1969 में आई थी और सुपरहिट साबित हुई थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। आराधना में शर्मिला टैगोर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे सुपर स्टार राजेश खन्ना। इसके लिए शर्मिला टैगोर को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर एवार्ड भी दिया गया था। वहीं, इस फिल्म के गानों ने भी सबको दिवाना बना दिया था।
लिहाजा, अगर एक बार फिर से ये फ़िल्म बनती है तो ये जानना बहुत दिलचस्प रहेगा कि कौन निभाएगा शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना का किरदार। क्या ख़ुद सैफ़ और करीना मुख्य किरदार निभाएंग?


Click it and Unblock the Notifications












