मेरी बेशर्मी पर भईया सैफ गु्स्सा नहीं; सोहा अली खान
पटौदी खानदान की सबसे छोटी नवाबजादी सोहा अली खान ने उन सारी बातों का जोरदार खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि सोहा की बोल्डनेस को देखकर उनके बड़े भाई सैफ अली खान काफी आग बबूला हो गये हैं। सोहा ने कहा कि यह सारी बाते फिजूल की है, सच तो यह है कि भाई ने मेरी फिल्म के दृश्य भी नहीं देखे हैं। वो तो खुद अपनी फिल्म बुलेट राजा की शूट में व्यस्त हैं।
और अगर उन्होंने फिल्म की क्लिपिंग देखी भी होती तो वो बिल्कुल नाराज नहीं होते क्योंकि उन्हें पता है कि फिल्म की डिमांड पर यह सारे सींस होते हैं। मेरा भईया बहुत प्रोफेशनल है। वो रियलिटी जनता है इसलिए उनके गुस्से की बात कोरी बकवास है। मुझे तो खुद भी हंसी आ रही है यह सब सुनकर।
गौरतलब है कि ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता सैफ अली खान अपनी छोटी बहन सोहा अली खान के बोल्ड सींस, जो उन्होंने तिंग्माशु धुलिया की फिल्म साहिब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में अभिनेता इरफान खान के साथ दिये हैं, को लेकर काफी आग-बबूला हो गये हैं। उन्हें सोहा की जमकर क्लास ली है। उन्हें सोहा का यूं पर्दे पर इंटिमेट होना बिल्कुल रास नहीं आया है।आपको बता दें कि इन दिनों निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' के चर्चे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल, माही गिल, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान, इरफान खान लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












