साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस: सोहा vs माही
इन दिनों निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' के चर्चे हैं। फिल्म के बारे में खुद तिग्मांशु धूलिया ने कहा है कि फिल्म में सेक्स जैसे विषय को व्यापक स्तर पर दिखाया गया है। फिल्म में इस बार दो अभिनेत्रियां है। एक तो फिल्म के पहले पार्ट वाली माही गिल हैं तो दूसरी सोहा अली खान है। फिल्म में सोहा अली खान के लिए डबल चुनौती है।
पहली तो यह कि बॉक्सऑफिस पर उनसे ज्यादा माही गिल का नाम बिकता है इसलिए उन्हें इस फिल्म में उनसे अच्छा काम करना होगा दूसरा यह कि माही तो हर तरह से एक्सपोज कर सकती है जो कि उन्होंने फिल्म के पहले पार्ट में बखूबी दिखा दिया है, ऐसे में सोहा को अंगप्रदर्शन के मामले में भी उनसे आगे निकलना होगा जो कि उनकी कहानी और किरदार दोनों की मांग है।
ऐसे में सोहा अली खान को बोल्ड अवतार उनके खानदान के लिए भी चर्चा का गंभीर विषय हो सकता है। इसलिए अभी से फिल्म को लेकर चर्चा जोरों पर है इसलिए नहीं कि फिल्म का बॉक्सऑफिस पर हश्र क्या होगा बल्कि इसलिए कि माही और सोहा में से कौन ज्यादा हॉट और बिंदास दिखेगा।मालूम हो कि फिल्म 'साहेब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस 8 मार्च, 2013 को प्रदर्शित होगी। फिल्म में जिमी शेरगिल, माही गिल, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान, इरफान खान और नेहा धूपिया लीड रोल मेंहैं। आपको बताते चले कि 'साहेब बीबी और गैंगस्टर' एक ए कार्डेड फिल्म थी जिसमें रणदीप हुड्डा और माही गिल के जबरजस्त अंतरंग सीन थे। एक पति से असंतुष्ट और गैर आदमी से फायदे के लिए रिश्ते बनाने वाली एक महिला का किरदार माही गिल ने बखूबी लेकिन बेहद ही हॉट अंदाज में निभाया था। इसलिे लोगों ने इस फिल्म को माही बनाम सोहा कहना शुरू कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












