Pictures: सोहा-कुणाल की शादी अप्रैल 2013 में!
इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। अक्टूबर में जहां हाई-प्रोफाइल शादी सैफ-करीना की हुई वहीं खबर है कि दिसंबर में विद्या और सिद्धार्थ राय कपूर भी विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी क्रम में कहा जा रहा है कि अगले साल, जिसे आने में अब मात्र 27 दिन बचे हैं, में सैफ की लविंग सिस्टर सोहा अली खान भी शादी करने वाली है वो भी अभिनेता कुणाल खेमू से जिनसे वो लंबे समय से इश्क फरमा रही हैं।
कहा तो यह भी जा रहा था कि सोहा अली खान को बस अपने भाई सैफ की शादी का इंतजार था इसलिए वो चुप थीं क्योंकि उनकी अम्मीजान शर्मिला का कहना था कि सैफ की शादी के बाद ही सोहा की शादी होगी। खबर यह है कि अप्रैल 2013 में सोहा-कुणाल खेमू शादी करेंगे।
लेकिन हाल ही मे लखनऊ आयी सोहा से जब मीडिया ने सवाल किया था वो बेहद ही शर्मा गयीं लेकिन बाद में कहा कि वो अभी सारा ध्यान अपने करियर में लगा रही हैं और कुछ ऐसा ही हाल कुणाल का भी है। दूसरी बात अभी मेरा पदौदी परिवार किसी दूसरी शादी के लिए तैयार नहीं है क्योंकि हाल ही में अभी एक बड़ी शादी मेरे घर में हुई है इसलिए जल्दी ही शादी के बारे में सोचना थोड़ा कष्टकारी है। लेकिन सोहा ने कहा कि वो जब भी शादी करेंगी तब मीडिया को जरूर इसकी खबर दे दी जायेगी इसलिए आप लोग चिंता ना कीजिये।
मालूम हो कि सोहा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जो भी करवा लो' में व्यस्त हैं, सोहा इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ पहली बार कॉमिक रोल में नजर आने वाली हैं।
आईये तस्वीरों में देखिये खूबसूरत सोहा अली खान को।


Click it and Unblock the Notifications











