करीना ने कहा कि सैफ बहुत कम हिंदी फिल्में देखते हैं
करीना ने कहा कि मैंने सैफ से सीखा है कि किस तरह प्रोफेशनल और पर्सनल काम का अंतर करना चाहिए। सैफ को पढ़ने का शौक है, वह खाली समय में किताबें पढ़ा करते हैं। करीना ने कहा कि सैफ जैसा हमसफर पाकर वह बहुत ज्यादा खुश हैं। सैफ एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान है, मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
इससे पहले भी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में बात करते-करते करीना ने कहा था कि कि उन्हें सैफ का पर्दे पर किसी भी अभिनेत्री के साथ रोमांटिक होने, इंटिमेट होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मैं औऱ सैफ दोनों ही फिल्मी दुनिया में लंबे अऱसे से काम कर रहे हैं, हम सभी जानते हैं कि फिल्म की कहानी के हिसाब से हीरो-हिरोईन को काम करना पड़ता है इसलिए मुझे इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने यानी सैफ-करीना दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को काफी अलग रखा है औऱ दोनों ही एक-दूसरे के काम में दखल नहीं देते हैं, हां सलाह के लिए दोनों एक-दूसरे की राय जरूर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












