भूखे रहकर प्यार का सार्टिफीकेट नहीं चाहिए: करीना कपूर
करीना ने खुद कहा कि सैफ अली खान को भी इन सारी बातों में कोई भरोसा नहीं है इसलिए वह आज के दिन बिल्कुल उपवास नहीं करेंगी और जमकर अपने मनपसंद चीजें खायेंगी। करीना ने कहा कि वह कपूर हैं कपूर और कपूर बिना खाने के नहीं रह सकते हैं। करीना ने जब यह बात कही तो वहां उपस्थित सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े।
मालूम हो कि करीना ने यह सारी बातें एक इवेंट के दौरान कहीं जहां वह ऑनलाइन शॉपिंग को प्रमोट करने आयी थीं। करीना ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग ने दौड़ती-भागती जिंदगी में लोगों की काफी मददगार है। एक तो इससे समय की बचत होती है वहीं दूसरी ओर सस्ते और किफायती दामों में काफी अच्छी चीजें लोगों को मिलती हैं।
गौरतलब है कि करीना ने सैफ के साथ पांच साल तक प्रेम करने के बाद पिछले साल 16 अक्टूबर को शादी की थी। करीना ने सैफ के साथ बिना अपना धर्म अपनाये रजिस्टर्ड मैरज की है। हाल ही में दोनों की शादी को एक साल हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications












