Exclusive: सैफ पर लगे आरोप तो डर गये करीना के फैंस?
सबको सैफ की चिंता कम करीना की ज्यादा है क्योंकि अगर सैफ को कुछ भी हुआ तो करीना को ही परेशानी ज्यादा होगी। सबलोग ट्विटर पर यही लिख रहे हैं कि नहीं सैफ को कुछ नहीं होना चाहिए।
Did You Know: सैफ अली खान थे बुरी आदतों के शिकार
मालूम हो कि मुंबई की एक अदालत ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उसके दो दोस्तो के खिलाफ प्रवासी भारतीय इकबाल शर्मा के साथ मारपीट के मामले में गुरूवार को आरोप तय कर दिये हैं। गुरूवार तो सैफ और उनके दोस्त बिलाल अमरोही और शकील लदाख कोर्ट में पेश हुए जहां कोर्ट ने उन पर आरोप तय किये। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।
आपको बता दें मारपीट का यह मामला 22 फरवरी 2012 का है। जहां के ताज होटल में सैफ अपनी होने वाली बीवी करीना कपूर( तब शादी नहीं हुई थी), अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अपने दोनों दोस्तों बिलाल अमरोही और शकील लदाख के साथ खाना खा रहे थे और बगल वाली टेबल पर एनआरआआई इकबाल शर्मा अपनी मां के साथ बैठे हुए थे।
इकबाल का कहना है कि सैफ और उनकी टीम काफी शोर कर रहे थे जिसके लिए इकबाल ने उन्हें वेटर के जरिये मना करवाया लेकिन सैफ और उनके दोस्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ा, इस बात पर बहस होने लगी और सैफ मार-पीट पर उतर आये और इकबाल को बुरी तरह से पीट दिया, सैफ ने इकबाल को इतना पीटा था कि उनकी नाक की हड्डी टूट गयी थी।
हालांकि मामले ने काफी तूल पकड़ा था जिसके चलते सैफ ने एक प्रेसवार्ता की थी और बाद में पुलिस के सामने पेश भी हुए थे और उनकी खड़े-खड़े गिरफ्तारी और बेल हो गयी थी। पुलिस ने मुंबई पुलिस ने इस केस में सैफ अली खान, शकील लाडक और बिलाल अमरोही के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 325 और 34 के तहत चार्जशीट दायर की थी।
Did You Know: सैफ अली खान के बारे में कहा जाता है कि वह काफी बुरी आदतों के शिकार थे।दोस्तों संग दारू की पार्टी करना, घर देर से आना. यह सब सैफ की आदतों में शूमार था जिसकी वजह से सैफ की अम्मीजान शर्मिला टैगोर काफी परेशान रहा करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications
