सैफीना के नये आशियाने की कीमत 48 करोड़
इन्हीं हाट कपल्स के बारे में एक हॉट न्यूज आ रही हैं कि दोनों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में 48 करोड़ रुपये में एक नया घर खरीदा है, जो कि सैफ के पुराने बंग्ले के सामने ही स्थिर है।
जो खबर सुनने में आ रही है उसके मुताबिक मुंबई के बांद्रा में सैफ और करीना ने एक ही बिल्डिंग के चार फ्लोर को खरीदा है, जिनमें हर फ्लोर पर एक थ्री बीएचके अपार्टमेंट है, हर फ्लैट की कीमत 12 करोड़ रुपये है।
अपने इतने महंगे घर को सैफ बहुत नफासत के साथ सजाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि व अपने इस घर में एक टेरेस गार्डन, स्विमिंग पुल और जिम बनवाना चाहते हैं, सैफ अपने घर के एक फ्लैट में अपना ऑफिस भी शिफ्ट करना चाहते हैं।
तो वहीं सुनने में आ रहा है कि सैफ के इस नये घर का इंटरियर नोजर वाडिया करने वाले हैं, अगर सबकुछ प्लानवे में रहा था तो साल 2014 के मध्य में सैफीना इस नये घर में शिफ्ट भी हो जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
