'हमशक्ल' में सैफ बने गुज्जू भाई बोलेंगे केम छू..
सैफ करण जौहर की फिल्म 'कल हो ना हो' में वो गुजराती मानव का रोल कर चुके हैं
वो अपनी हर एक बात गुजराती में कहने लगे जिसकी वजह से उनका सेट पर काफी मजाक भी उड़ा क्योंकि सैफ अक्सर गलत गुजराती बोलते थे।
करीना नहीं चाहती थीं दोस्त तो तमन्ना में ढ़ूढ़ ली बहन!
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है कि सैफ फिल्म में गुजराती बने हैं इससे पहले करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कल हो ना हो' में वो गुजराती मानव का रोल कर चुके हैं।
फॉक्स स्टार स्टोडियोज और पूजा एंटरटेंमेंट की सह-प्रस्तुति 'हमशक्ल' का निर्देशन साजिद खान ने किया है, जिन्हें एक संपूर्ण हास्य फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। 20 जून को रिलीज हो रही फिल्म में रितेश देशमुख, राम कपूर और बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और तमन्ना भी हैं।
मालूम हो कि साजिद खान ने इससे पहले 'हिम्मतवाला' फिल्म बनायी थी जिसमें लीड रोल अजय देवगन और तमन्ना ने किया था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी देखते हैं इस बार साजिद मियां क्या कमाल करते हैं, वैसे उनके करियर के लिए इस फिल्म का चलना काफी जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications












