मारपीट के मामले में सैफ सहित दो लोगों पर आरोप तय
गुरूवार को सैफ और उनके दोस्त बिलाल अमरोही और शकील लदाख कोर्ट में पेश हुए जहां कोर्ट ने उन पर आरोप तय किये। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।
Did You Know:बोली करीना बेगम.. मेरे नवाब साहब के अंदर है हॉलीवुड लुक
आपको बता दें मारपीट का यह मामला 22 फरवरी 2012 का है। जहां के ताज होटल में सैफ अपनी होने वाली बीवी करीना कपूर( तब शादी नहीं हुई थी), अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अपने दोनों दोस्तों बिलाल अमरोही और शकील लदाख के साथ खाना खा रहे थे और बगल वाली टेबल पर एनआरआआई इकबाल शर्मा अपनी मां के साथ बैठे हुए थे।
सैफ जैसे और भी हैं बॉलीवुड के बिगड़े नवाब
इकबाल का कहना है कि सैफ और उनकी टीम काफी शोर कर रहे थे जिसके लिए इकबाल ने उन्हें वेटर के जरिये मना करवाया लेकिन सैफ और उनके दोस्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ा, इस बात पर बहस होने लगी और सैफ मार-पीट पर उतर आये और इकबाल को बुरी तरह से पीट दिया, सैफ ने इकबाल को इतना पीटा था कि उनकी नाक की हड्डी टूट गयी थी।
हालांकि मामले ने काफी तूल पकड़ा था जिसके चलते सैफ ने एक प्रेसवार्ता की थी और बाद में पुलिस के सामने पेश भी हुए थे और उनकी खड़े-खड़े गिरफ्तारी और बेल हो गयी थी।
पुलिस ने मुंबई पुलिस ने इस केस में सैफ अली खान, शकील लदाख और बिलाल अमरोही के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 325 और 34 के तहत चार्जशीट दायर की थी।
Did You Know: बेगम करीना कपूर खान को अपने शौहर नवाब सैफ अली खान के अंदर हॉलीवुड वाला टैलेंट और लुक दिखायी पड़ता है इसलिए उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि उनके पति सैफ को तो हॉलीवुड में काम करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












