..................... Unseen pictures of Saif Ali Khan and his ex-girlfriend Rosa, सैफ अली खान और रोजा की अनदेखी तस्‍वीरें - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान और रोजा की अनदेखी तस्‍वीरें

बैंगलोर। भारत के प्रतिष्ठित पटौदी परिवार में जन्‍में सैफ अली खान ने अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से विवाह किया है। उन्‍हें फिल्‍मों में भले ही देर से सफलता मिली हो लेकिन वह अपने व्‍यक्तिगत जीवन को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्‍होने अपना पहला विवाह अभिनेत्री अमृता सिंह से किया था जो कि उनसे 12 वर्ष बड़ी है। इन दोनों के दो बच्‍चे हुए। इसके बाद सैफ का नाम स्विजरलैंड की एक मॉडल रोजा से जोड़ा गया। ऐसा कहा जाता है कि सैफ ने रोजा की वजह से ही अमृता सिंह को तलाक दिया।

रोजा के साथ भी सैफ का संबंध ज्‍यादा दिनों तक चल नहीं पाया और दोनों के संबंधों का अंत हो गया। जिसके बाद जो रोजा ने खुलासे किये, उनके अनुसार सैफ ने उन्‍हें कभी नहीं बताया कि वह शादीशुदा हैं और दो बच्‍चों के पिता है। जब रोजा भारत आयी तो उन्‍हें पता चला कि उनका परिवार है और वह पहले से ही विवाहित हैं।

रोजा से संबंधों के बाद सैफ ने अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से विवाह किया है। हालांकि करीना का नाम भी उनके समकालीन कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा जाता रहा है। सबसे ज्‍यादा उन्‍हें चर्चा मिली शाहिद कपूर के साथ सम्‍बंधों के कारण, करियर की शुरूआत में उनका नाम रितिक रोशन ( रितिन-करीना की अनदेखी तस्‍वीरें) से भी जोड़ा गया था। लेकिन उन्‍होने सैफ से शादी कर अंतत: सभी प्रेम संबंधों पर ब्रेक लगा दिया।

शादी के बाद सैफ और करीना दोनों ही फिल्‍मों में काम कर रहे हैं और इस समय बॉलीवुड की सबसे आकर्षक जोडि़यों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X