शाहरूख के साथ दोबारा कोई फिल्म नहीं करना चाहते सैफ!
सैफ अली खान का करियर अगर दिल चाहता है के पहले देखा जाए तो उन्होंने कुछ खास किया नहीं है जीवन में। फिर उनकी ज़िंदगी में आए करन जौहर और शाहरूख खान। कल हो न हो सैफ के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है लेकिन सैफ अली खान दोबारा फिर कभी शाहरूख के साथ काम करना नहीं चाहते। सैफ की मानें तो वो अपनी कंपनी इल्यूमिनैटी फिल्म्स में एक हीरो बनने को शाहरूख की फिल्म से ज़्यादा तरजीह देंगे।
ऐसा तब जब कि कल हो न हो ने उनके मरते हुए करियर को वापस ज़िंदगी दी थी। लेकिन सैफ के पास इसका वाजिब जवाब है, उनकी मानें तो उन्हें एक अरसा लग गया अपने करियर को ठीक करते करते। इसके अलावा सोलो हीरो वाली फिल्में भी उनके किस्मत में आईं और वो फिल्में सुपरहिट हुईं। सैफ कहते हैं कि शाहरूख की फिल्म में बस एक हीरो हो सकता है और सैफ अपनी छवि खोना नहीं चाहते।
इसके अलावा वो ये भी मानते हैं कि कल हो न हो जैसी फिल्म दोबारा नहीं बन सकती। इस रोल ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। कल हो न हो के बाद सैफ ने अपनी काबिलियत कई फिल्मों में दिखाई जिसमें परिणीता, सलाम नमस्ते जैसी फिल्में हैं। हम तुम के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता। सैफ अब जहां हैं वो खुश हैं और शाहरूख के साथ साइड रोल करना उन्हें कुबूल नहीं है। तो बस यही कारण है कि सैफ - शाहरूख की कहानी की हो गई हैप्पी एंडिंग!


Click it and Unblock the Notifications












