Happy Anniversary: गौरी को प्रपोज़ करके भाग गए थे शाहरूख
प्यार...इश्क...मोहब्बत...सुनने में तो बड़ा रोमांटिक लगता है। और इस रोमांस का जादू आपके दिल में बिखेरने वाले और कोई नहीं बॉलीवुड है। प्यार करो...प्रपोज़ करो...इंतज़ार करो....इकरार करो...उफ्फ्फ...लेकिन बॉलीवुड ने सब आसान बना दिया। या यूं कहिए कि आधी जनता के लिए तो शाहरूख खान ने आसान बना दिया। प्यार के मौसम में अगर किसी को प्रपोज़ करना हो तो ऐसा कतई मत करिएगा जो शाहरूख खान ने किया।
रोमांस के बादशाह किंग खान असल ज़िंदगी में इतने रोमांटिक नहीं हैं। हालांकि ये तो सभी जानते हैं कि शाहरूख और गौरी बॉलीवुड के सबसे स्ट्रॉन्ग कपल हैं और आज ये दोनों इस साथ के 23 साल पूरे कर रहे हैं। 25 अक्टूबर 1991 को शाहरूख खान और गौरी छिब्बर शादी के बंधन में बंधन गए थे।हालांकि इस छोटी सी लव स्टोरी में कई बड़े बड़े चौंका देने वाले खुलासे हैं। अपने एक इंटरव्यू में शाहरूख खान बताते हैं कि वो गौरी से 1984 में मिले। गौरी वो पहली लड़की थीं जिन्होंने उनके साथ डांस किया। शाहरूख और गौरी काफी साल से साथ थे पर गौरी को प्रपोज़ करना शाहरूख के लिए टेढ़ी खीर था।
प्रपोज़ करके भाग गए
एक बार शाहरूख गौरी को ड्रॉप करने जा रहे थे। उन्होंने गौरी को ड्रॉप किया और बिना जवाब सुने भाग गए। बात को याद करते हुए शाहरूख कहते हैं कि ज़ाहिर सी बात है गौरी का जवाब हां था।
21 साल की उम्र में शादी
गौरी छिब्बर ने अपना सरनेम 21 साल की उम्र में खान कर लिया। इतनी छोटी उम्र में शादी के खिलाफ सब थे। उनके मां-बाप तो मुस्लिम लड़के से शादी के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने संयम से काम लिया और सबको मनाया।
कुछ भी नहीं थे शाहरूख
उस दौर में शाहरूख के पास न ज़्यादा काम था और न नाम। वो इंडस्ट्री में एक मुकाम तलाश रहे थे। जबकि गौरी ओए नाम के एक चैनल पर म्यूज़िक शो होस्ट करती थीं।
करन जौहर रील पर उतारना चाहते हैं लव स्टोरी
शाहरूख के बेस्ट फ्रेंड करन जौहर इस लव स्टोरी को परदे पर उतारना चाहते हैं। उनकी मानें तो इस कहानी ड्रामा, रोमांस, इमोशन, फैमिली, हिंदु-मुस्लिम एंगल सब कुछ है। इन शॉर्ट ये कहानी पूरी फिल्मी है!


Click it and Unblock the Notifications
