शाहरूख नहीं आमिर का डायलॉग था कककक...किरन
मुंबई। यकीन नहीं हुआ? हैरान तो हम भी हैं थोड़ा। शाहरूख खान यश चोपड़ा के फेवरिट थे। पर बात इतनी भी नई नहीं है जितना आप सोच रहे हैं। बात ज़रा पुरानी है। जब शाहरूख इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे। और यश चोपड़ा की डर हाथ लगना उनके लिए लक बाय चांस था।

दरअसल हमारे हाथ लगा आमिर खान का एक पत्रकार को दिया बहुत पुराना इंटरव्यू और तब पता लगा कि डर के विलेन का रोल यश चोपड़ा ने आमिर खान को ऑफर किया था। जी हां आमिर खान यश चोपड़ा की पहली पसंद थे। दरअसल उन दिनों आमिर खान यश चोपड़ा के साथ परंपरा शूट कर रहे थे। बस आमिर से इंप्रेस होकर उन्होंने डर ऑफर की।
आमिर ने नरेशन भी सुना और लगभग रोल फाइनल कर भी कर दिया। पर इसी बीच उनकी बात सनी देओल से हुई जो डर के हीरो थे। आमिर की स्क्रिप्ट के अनुसार उनके रोल को जूही मारने वाली थी जबकि सनी कि स्क्रिप्ट कहती थी कि क्लाईमैक्स में फाइट सीन के बाद वो आमिर को मार देंगे।
आमिर ने यश चोपड़ा से जॉइंट सिटिंग की डिमांड कर दी। उन्हें कहा गया कि उनके और सनी के बराबर पंच होंगे, न कोई किसी को ज्यादा मारेगा, न कम। लेकिन तब तक आमिर ने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया। वैसे भी सनी उस वक्त एक्शन हीरो थे और उनसे पिटना आमिर को अपनी इमेज के लिए रिस्क लगा।
बस ऐसे ही लक बाय चांस से यह रोल शाहरूख की झोली में गिरा और फिर जो हुआ वो हहहहहहह...हिस्टरी है!


Click it and Unblock the Notifications
