सैफरीना की शादी में पाकिस्तानी मेहमान..
सैफ-करीना की शादी में गिनती के चार दिन बचे हैं। पदौदी पैलेस में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है जहां एक ओर भारत में रहने वाले सैफ के रिश्तेदार इस शादी को बॉयकाट कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके चचेरे भाई सुल्तान खान और चाचा शहरयार खान पाकिस्तान से इस शादी को शामिल होने के लिए आ रहे हैं। जिनके लिए खास इंतजाम किया गया है।

आपको बता दें कि सैफ के कुछ रिश्तेदार जो हैदराबाद में रहते हैं वो इस शादी में नहीं आ रहे हैं। इनमें से आधे लोग इसलिए इस शादी से नाराज है क्योंकि करीना हिंदू हैं तो वहीं कुछ सैफ की अम्मी जान शर्मिला टैगोर से नाराज हैं इसलिए नहीं आ रहे हैं। कहते हैं कि वो संपत्ति में हिस्से को लेकर शर्मिला से नाराज चल रहे हैं। खैर जो भी हो सैफ-करीना की शादी के लिए इस समय दोनों ही खान और कपूर परिवार जी-जान जुटा हुआ है।
जहां पटौदी पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है वहीं दूसरी ओर करीना के घर पर भी संगीत और हल्दी के रस्म की तैयारियां हो रही है। कहा तो यह भी जा रहा है करीना की बड़ी बहन करिश्मा संगीत में डांस करने के लिए डांस सीख रही हैं। गौरतलब है कि सैफ-करीना 16 अक्टूबर को कोर्ट मैरज कर रहे हैं। उसके बाद वो अपनी शादी की पार्टी 18 नवंबर को पटौदी पैलेस में देंगे।अमिताभ राम, अमर हनुमान लेकिन जया सीता नहीं


Click it and Unblock the Notifications