अमिताभ राम, अमर हनुमान लेकिन जया सीता नहीं
नई दिल्ली। सपा के लिए बीते दिनों की बात हो चुके अमर सिंह का दर्द एक बार फिर से छलक उठा है। अपने बड़े भाई अमिताभ की बर्थडे पार्टी में बुलाये नहीं जाने से आहत अमर सिंह ने एक बार फिर से कहा है कि उन्हें तो अपनों ने ही बर्बाद किया है। एक टीवी चैनल पर बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि अमिताभ के जन्मदिन की पार्टी में 1000 लोग आये लेकिन इन 1000 लोगों में मेरा नंबर नहीं था और मुझे इस बात का अफसोस भी है लेकिन मैं इस बात के लिए अपने बड़े भाई अमिताभ को बुरा-भला नहीं कह सकता हूं क्योंकि मुझे पता है कि वो मुझे जरूर बुलाना चाहते होंगे लेकिन उन्हें जया भाभी ने ऐसा करने से रोका होगा।

जया बच्चन के बारे में बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि उन्हें परिवार से ज्यादा राजनीति प्यारी है इसलिए तो उन्होंने सपा के राज्यसभा की सदस्यता के लिए मेरा साथ छोड़ दिया। मैंने ही उन्हें राजनीति का क,ख, ग सिखाया था लेकिन वो मेरे ही साथ राजनीति खेल गयीं और अमिताभ को मुझसे दूर कर दिया। अमिताभ तो राम हैं और मैं हनुमान लेकिन अफसोस जया भाभी सीता नहीं बन पायीं।
लेकिन मैं छोटा भाई होने के खातिर अपने बड़े भईया के लिए कुछ कह नहीं सकता है बस यही दुआ करता हूं कि वो खुश रहें सलामत रहें। अमर सिंह ने कहा कि जिंदगी के सफर में जो गुजर जाते हैं वो मकाम... वो फिर नहीं आते... तो हो सकता है कि अब मैं और बच्चन परिवार कभी मिल नहीं पायेंगे लेकिन अमिताभ हमेशा मेरे दिल में आदर भाव से रहेंगे। गौरतलब है कि जया की ओर से अंबानी के वैन्यू प्लेस में दी गयी अमिताभ की बर्थ डे पार्टी में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और यूपी सीएम अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications











